केंद्र सरकार के बाद इन 4 राज्यों ने बढ़ाया 6% तक मँहगाई भत्ता,दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा DA Hike 2025

देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस बार दिवाली खुशियों से भरी होने वाली है। केंद्र सरकार के बाद कई राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 2% से 6% तक की गई है जो 1 जनवरी 2025 या 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इस फैसले से कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा और त्योहारी सीजन में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया 3% डीए

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा दिया है। अब डीए की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू हो चुकी है। केंद्र के इस फैसले से करीब 49.19 लाख कर्मचारी और 68.72 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। सरकार का यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत देने वाला है और इसी के बाद राज्यों ने भी डीए वृद्धि का ऐलान शुरू कर दिया है।

सिक्किम सरकार ने किया डीए में बड़ा इजाफा

सिक्किम सरकार ने भी दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। संशोधित मूल वेतन वाले कर्मचारियों के लिए डीए में 2% की बढ़ोतरी की गई है जिससे डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। वहीं पहले से संशोधित वेतन वाले कर्मचारियों को 6% की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा जिससे डीए 246% से बढ़कर 252% हो गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और राज्य के हजारों कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान

गुजरात सरकार ने भी महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने की घोषणा की है। नई दरें जुलाई 2025 से लागू हो चुकी हैं। इस फैसले से राज्य के करीब 9.51 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। खास बात यह है कि गुजरात सरकार जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी देने जा रही है। एकमुश्त राशि मिलने से कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त राहत मिलेगी।

राजस्थान के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

राजस्थान सरकार ने भी 3% डीए वृद्धि को मंजूरी दी है जिससे डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हुई है। इस फैसले का लाभ करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। लंबे समय से कर्मचारी संगठन इस मांग को उठा रहे थे जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में इजाफा होगा।

बिहार सरकार ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता

बिहार सरकार ने भी 3% डीए बढ़ाने की घोषणा की है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह नई दरें जुलाई 2025 से लागू हैं। इसके साथ ही सरकार ने तीन महीने का एरियर देने की भी घोषणा की है जिससे 6 लाख कर्मचारी और 4 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलने वाली यह राशि उनके खर्चों में बड़ी मदद करेगी।

यूपी में भी जल्द हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र की तर्ज पर यूपी में भी 3% डीए वृद्धि पर विचार चल रहा है। यदि यह लागू होता है तो राज्य के करीब 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा और सरकार एरियर भुगतान का भी विकल्प देख रही है।

महंगाई भत्ता बढ़ोतरी से बढ़ेगी क्रय शक्ति

डीए बढ़ोतरी का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई से कर्मचारियों को राहत देना है। जब वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं तो वास्तविक आय घट जाती है। महंगाई भत्ता इसी कमी को पूरा करने के लिए दिया जाता है ताकि कर्मचारी अपनी क्रय शक्ति बनाए रख सकें। इस बार की डीए बढ़ोतरी से कर्मचारियों की जेब में अधिक पैसा आएगा जिससे बाजार में मांग भी बढ़ेगी।

एरियर भुगतान से होगा अतिरिक्त फायदा

कई राज्य सरकारों ने डीए बढ़ोतरी के साथ एरियर देने का भी फैसला लिया है। गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश में जुलाई से सितंबर तक का एरियर देने की योजना है। इससे कर्मचारियों को एकमुश्त राशि मिलेगी जिसका इस्तेमाल वे दिवाली की खरीदारी, बचत या निवेश में कर सकते हैं। सरकार का यह कदम कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती देने के साथ त्योहारी सीजन में बाजार को भी रफ्तार देगा।

Leave a Comment